विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी खबर है। उज्जैन प्रशासन और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने एक नया ‘AI-Powered Cloud System’ लॉन्च किया है। इस तकनीक की मदद से अब श्रद्धालुओं को अपनी बारी का सटीक समय मोबाइल पर ही पता चल जाएगा।
मंदिर समिति के अनुसार, महाकाल लोक में लगे सेंसर यह बताएंगे कि किस कतार में कितनी भीड़ है। यदि किसी द्वार पर भीड़ ज्यादा है, तो सिस्टम खुद ही भक्तों को दूसरे खाली रूट की जानकारी देगा। इससे वीआईपी और सामान्य दर्शनार्थियों के बीच का संतुलन बना रहेगा। कलेक्टर ने बताया कि आने वाले सावन महीने तक इस सिस्टम को पूरी तरह फुल-प्रूफ कर दिया जाएगा, जिससे आम आदमी भी बिना घंटों लाइन में लगे बाबा के दर्शन कर सकेगा।
