हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ का महीना शुरू हो चुका है। अवंतिका नगरी उज्जैन में इस महीने का विशेष महत्व है। विद्वानों के अनुसार, इस दौरान जल दान और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करने से सभी कष्टों का निवारण होता है। शहर के सिद्धवट और मंगलनाथ मंदिर में भी भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
